green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
झारखंडलातेहार

प्रशिक्षण संपन्‍न, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का कार्य

लातेहार। प्रखंड कार्यालय सभागार में भारत जनगणना 2027 को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. यह प्रशिक्षण प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें जनगणना कार्य को डिजिटल माध्यम से करने की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षक आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को चरणबद्ध तरीके से जनगणना की प्रक्रिया समझाई गई. पहले दिन भवन, मकान और जनगणना मकान की परिभाषा स्पष्ट की गई.

साथ ही यह भी बताया गया कि घर-घर जाकर किस प्रकार अभिवादन करना है, लोगों से संवाद स्थापित करना है और ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह व्यवहारिक रूप से जानकारी एकत्र करनी है. दूसरे दिन प्रशिक्षण का मुख्य फोकस डिजिटल ऐप पर रहा. प्रशिक्षुओं को मोबाइल के माध्यम से जनगणना कार्य करने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई. तीसरे दिन नजरिया नक्शा (नजरी नक्शा) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षकों ने बताया कि फील्ड में जाकर सही तरीके से नक्शा कैसे तैयार करना है और पिछली जनगणना में हुई त्रुटियों को इस बार कैसे सुधारना है. फील्ड ट्रेनर धीरज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया. भारत में जनगणना की शुरुआत कब हुई और समय के साथ इसमें क्या बदलाव आए, इसकी जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया. उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाएगा. इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!