latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

सड़क हादसों पर लगाम के लिए सख्त हुआ प्रशासन

महुआडांड़ में चला सघन वाहन जांच अभियान

महुआडांड़ (लातेहार)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार को आईआरबी कैंप के समीप अनुमंडल प्रशासन द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बिपिन कुमार दुबे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिव पूजन बहेलिया के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया. जांच के दौरान विशेष रूप से मोटरसाइकिल, टेम्पो और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई. अभियान के तहत बिना हेलमेट चलने वाले बाइक चालकों और एक बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल लोडिंग) करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र , ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की. हाल के दिनों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग को प्रमुख कारण मानते हुए वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे वाहन चालकों के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा. एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी नियमित और औचक जांच जारी रखी जाएगी, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button