WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

मूल विस्थापितों ने जल रहे 12 लाख टन कोयला को उठाव की मांग को लेकर किया प्रर्दशन

बालूमाथ (लातेहार)। सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में पिछले कुछ वर्षों से जमा किया हुआ लगभग 12 लाख टन कोयला उठाव की मांग को लेकर विस्थापितों ने प्रदर्शन किया. उक्त प्रदर्शन का नेतृत्व अर्जुन राम व सुरेश उराँव कर रहे थे. इनके नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई. रैली कई टोलो मुहल्ले का भ्रमण कर कोलयरी परिसर के स्टॉक परिसर पहुंचा. जहां जल रहे कोयला को डेकची, हडि़या से बुझाने का प्रयास करते हुए प्रदर्शन किया गया. विस्थापित नेता सुरेश उराँव ने कहा कि हम लोग यहां के मूल विस्थापित हैं. यहां के ट्रक ऑनर एवं डीओ होल्डर पिछले कई वर्षों से यहां के विस्थापितों को छलने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि हम लोग भी हाईवा चलाने का विरोध करते थे. ट्रक ऑनर एवं डीओ होल्डर बड़ा-बड़ा कोयला को उठाव कर लिया है एवं छोटे वं डस्ट कोयला को छोड़ते चला गया है. जिससे उन लोगों को मोटी कमाई हुई है.

धीरे-धीरे यह कोयला लगभग 12 लाख टन जमा हो गया. अब कोयला में आग लग चुका है. जिससे जहरीले धुआ निकल रहा है. इस धुंआ एवं उड़ने वाले धूलकण से लोग बीमारी का आगोश में जा रहे हैं. ट्रक ऑनर किसी भी दिन नहीं चाहते हैं, कि यह कोयला यहां से उठे. इसलिए हम लोग सरकार से मांग करते हुए कहा है, कि जहरीली और डस्ट से बचाव के लिए कोयला को हाईवा के माध्यम से उठाकर तुरंत भेजा जाए. क्योंकि इतना ज्यादा स्टॉक को ट्रक से भेजने में वर्षो लग जाएंगे. अर्जुन राम ने कहा कि जो यहां के मूल विस्थापित हैं, समस्या सिर्फ उनके साथ है. लेकिन बाहर के लोग अपने आप को विस्थापित बताकर यहां राजनीति कर रहे हैं. उपस्थित लोगों ने जब तक हाईवा नहीं चलेगा तब तक ट्रक नहीं चलेगा. हमारी मांगे पूरी करो, जहरीली धुआ व गर्दा से मुक्त करो समेत कई नारे लगा रहे थे. इस मौके पर संतोष यादव, राजेश राम, जगरनाथ यादव,अविनाश राम, किशुन उराँव, बिरशु उराँव, गणेश गंझू, संकर गंझू, मानती देवी, बसन्ती देवी रूबी देवी लाक्षो देवी समेत कई लोग शामिल थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!