latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंडबालुमाथ

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बालूमाथ (लातेहार):– जिले में सड़क दुर्घटनाएं सूखने का नाम नहीं ले रही है. प्रतिदिन जिले के  किसी न किसी इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के असमय मरने की खबर मिल रही है.  रविवार की सुबह एक जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हीरो शोरूम के सामने कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से बिजरा (रोहन) गांव निवासी साजिद अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता शिफारत मियां, थाना हेरहंज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुरपा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया है. जिससे सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया है. सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

हॉट स्पॉट बन गया है बालूमाथ

बालूमाथ इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से हॉट स्पॉट बन गया है. हाल के दिनों में हुई दर्जनों सड़क दुर्घटना में कई लोग असमय काल की गाल में समा गए. इन दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण कोयला परिवहन में लगे ट्रक व हाइवा का असीमित रफ्तार है. ट्रिप की जल्दी में आए दिन ट्रक व हाइवा का शिकार आम नागरिक बन रहे हैं. जिससे कई परिवार का चिराग बुझ गया है. प्रशासनिक स्तर पर इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है. वर्षों से दिन में कोयला परिवहन में लगे ट्रक व हाइवा के लिए नो इंट्री की मांग को प्रशासन के स्तर से गैर जरूरी समझा गया है. जिससे दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा होता रहा है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button