लातेहार। झारखंड कांग्रेस कमिटी की नई घोषित सूची में वरिष्ठ युवा नेता आफताब आलम को संयुक्त सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे आफताब आलम पूर्व में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं. उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कमिटी में स्थान दिया है.
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद आफताब आलम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से पार्टी संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे. इस अवसर पर झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मारवी, विधायक डा अजय नाथ शाहदेव, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, नवनीत कौर, अभिजीत राज, अजय अवस्थी, कुमार गौरव (युवा प्रदेश अध्यक्ष), प्रमोद प्रसाद सिंह, पंकज तिवारी, टिंकू बाबू, सुनील प्रसाद, अख्तर हुसैन, मिथलेश पासवान, ओम प्रकाश यादव समेत जिले के कई नेताओं ने फोन कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. आफताब आलम की इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा.