लातेहार। रविवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे सदर थाना में ड्यूटी के दौरान एएसआई मोहन रविदास की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. आनन फानन मे उन्हे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सको की देखरेख मे उनका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अत्यधिक गरमी के कारण श्री रविदास की तबीयत बिगड़ गयी. अंदेशा जाहिर की जा रही है कि इस भीषण गर्मी में उन्हें लू लग गयी है. ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ जाने से पुलिस महकमा में चिंता हो गयी. जिला पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगत प्रकाश एवं अन्य सदस्य व पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल लिया. चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया.