Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बूथ लेबल एजेंट का सक्रिय होना जरूरी: बैद्यनाथ राम

लातेहार। झामुमो जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम मुख्‍य रूप से मौजूद थे. बैठक में लातेहार और मनिका विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट और एसआईआर  को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई.  झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ साहदेव ने कहा कि एसआईआर में हम सबको सक्रिय रूप से भाग लेना है. किसी अर्हता वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए. झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री राम ने कहा कि जो बूथ लेवल एजेंट बनेंगे वह सक्रिय होना बहुत ही जरूरी है. यह भी कहा कि देश में जनगणना पूर्ण होने पाश्चात्य पंचायत चुनाव होनी है उसमें हमारे बूथ लेवल एजेंट का महत्व पूर्ण योगदान होगी. जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि जिला के सभी प्रखंडों में प्रखण अध्यक्षों के द्वारा पंचायत अध्यक्ष को लेकर एक एक बूथ पर जाकर बूथ लेवल एजेंट बनाने का काम करेंगे. मौके पर  जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे के अलावा केंद्रीय व जिला कमिटी के पदाधिकारी व सदस्‍य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!