Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

सरकार जमीनी हकीकत को झूठला रही है: हरिकृष्‍ण सिंह

बरवाडीह (लातेहार)। मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक में बतौर मुख्‍य अतिथि पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने भाग लिया. मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है. पूरे राज्य में पानी और बिजली की समस्या से आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार जमीनी हकीकत को झूठला रही है. सरकार कहती है कि सभी चापानल और जलमीनार दुरुस्त हैं, बिजली की कोई समस्या नहीं है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. उन्होंने बताया कि छह मई को लातेहार में पानी और बिजली के मुद्दे पर भाजपा द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.  इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा जाएगा. बैठक में कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया. मौके पर प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, भीम प्रसाद, मोहिबुद्दीन अंसारी और मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.  बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अतुल सिंह, कमलेश यादव, विनोद सिंह, जनता पाल, सतीश यादव, कुंदन यादव, दिलीप पासवान, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!