green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

कुरो कला में स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता रैली

महुआडांड़ (लातेहार)।  प्रखंड के परहाटोली पंचायत के कुरो कला गांव में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता को लेकर एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व ग्राम सभा कुरो कला ने किया, जबकि फिया फाउंडेशन ने मार्गदर्शन के रूप में सहयोग प्रदान किया. रैली को मुखिया रीता खलको एवं पंचायत समिति सदस्य निर्मला टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली कुरो डैम से प्रारंभ होकर बिरसा चौक, शास्त्री चौक, कटहल मोड़ होते हुए रामपुर मार्ग से अनुमंडल कार्यालय पहुंची. इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न नारे लगाए. अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने एसडीओ बिपिन कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि कुरो कला के वन क्षेत्र एवं रैयती जमीन पर महुआडांड़ चौक तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों द्वारा गंदगी और मलमूत्र फेंका जा रहा है. इससे गांव में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने  जिला परिषद एस्टेला नगेशिया, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी महुआडांड़, पंचायत समिति व मुखिया को भी आवेदन दिया है. रैली को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राजेश लकड़ा, मुखिया रीता खलखो, पंचायत समिति निर्मला टोप्पो,फिया फाउंडेशन प्रखंड समन्वयक महेंद्र प्रसाद साव, कम्युनिटी मोबिलाइजर ईश्वर कुमार सिंह, विनोद सिंह, सुमन शालिनी के अलावा आलम कुजूर, टीना टोप्पो, कृति एक्का, आभा एक्का, विमला लकड़ा, मेरी ग्रेस बैक, जॉन मेरी कुजूर, निर्मला कुजूर समेत अन्य लोग शामिल थे.

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!