green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडसरस्‍वती विद्या मंदिर

सरस्वती विद्या मंदिर में मातृ हस्तेन भोजन का आयोजन

लातेहार। गुरुवार शहर के सरस्वती विद्या मंदिर (धर्मपुर) में शिशु वाटिका के तत्वावधान में ‘मातृ हस्तेन भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम ‘अ’, ‘ब’ तथा द्वितीय ‘अ’ और ‘ब’ के बच्चों भाग लिया. इस भावनात्मक आयोजन में बच्चों को उनकी माताओं ने अपने हाथों से प्रेमपूर्वक भोजन कराया. कार्यक्रम के दौरान “माँ तू कितनी अच्छी है” गीत ने वातावरण को भावुक और संवेदनात्मक बना दिया. सर्वप्रथम छात्र और छात्राओं के सभी माताओं के हाथों से गौ ग्रास निकलवाया. इसके बाद भोजन मंत्र के साथ भोजन प्रारंभ किया गया. अनेकों माताओं की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा बच्चों और माताओं के बीच स्नेह संबंध को और मजबूत करना है. प्रांत की सह शिशुवाटिका प्रमुख गीता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से माँ और बच्चों का रिश्ता और गहरा होता है. माँ अपने बच्चों को प्यार से उनके स्वास्थ्य के लिए हितकर भोजन खिला सकती है और बाहरी खाद्य पदार्थों को न ही खिलाने तथा न ही विद्यालय में जलपान देने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका की सभी शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!