latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधलातेहार

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान अजय कुमार सिंह (45) पिता स्व गंगेश्वर सिंह (बारियातू जागीर), लातेहार के रूप में हुई है. शव मिलने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई. घटना के कारणों को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के कारण घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button