latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एआईएमआईएम ने लापरवाह पशु चिकित्‍सा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की

बुधवार की रात ट्रक के धक्‍के से एक गाय हो गयी थी घायल

लातेहार। बुधवार की रात शहर के बाइपास रोड में एक तेेज रफ्तार ट्रक ने एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में गाय बुरी तरह घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर विहिप के संजय तिवारी और एआईएमआईएम के श्रवण पासवान मौके पर पहुंचे.  लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी. स्‍थानीय लोगों के द्वारा पशु चिकित्‍सा विभाग को भी इसकी जानकारी दी गयी. सूचना मिलने के काफी देर तक पशु चिकित्‍साकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे. इसके बाद स्‍थानीय लोग व पुलिस पशु चिकित्‍सा केंद्र गये. वहां बताया गया कि कोई चिकित्‍सक नहीं  है. काफी कहने के बाद विभाग के एक चिकित्‍सा कर्मी को ले कर घटना स्‍थल पर पहुंचे और घायल गाय का इलाज कराया. इधर, एआईएमआईएम के विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने पशु चिकित्‍सा कर्मियों पर इलाज के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया. उन्‍होने इसे ले कर कार्रवाई करने की मांग उपायुक्‍त से की है.  उन्‍होने कहा क‍ि पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सा कर्मी के द्वारा केवल सतही मरहम-पट्टी कर गाय को लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ दिया गया. यह अमनावीय है. उन्होंने पशु चिकित्‍सा विभाग के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर विभागीय जाँच और कड़ी कार्रवाई की माँग की है. इसके अलावा श्री पासवान ने  मूक और बेसहारा पशुओं की सुरक्षा, रख-रखाव और उनके लिए उचित आश्रय स्थल की व्यवस्था तथा आवारा एवं घायल पशुओं के त्वरित इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा संसाधन, एम्बुलेंस सेवा और स्थायी शेल्टर होम (पशु आश्रय स्थल) का निर्माण कराने की मांग की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button