green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूलमें मनाया गया मदर्स डे

महुआडांड़( लातेहार)।  आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल, रामपुर में शनिवार को मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गयी. विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी माताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.  विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को माला पहनाकर पेन, डायरी एवं बुके देकर सम्मान प्रदान किया गया.  विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.  बच्चों ने मां की ममता, त्याग और स्नेह पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. संस्थापक ओम प्रकाश ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है और उसके संस्कारों से ही समाज एवं राष्ट्र का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एस्टेला नगेशिया, मुखिया रीता खलखो, रोशनी कुजूर, संस्थापक ओम प्रकाश, निदेशक सत्यानंद वर्मा, प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, हॉस्टल इंचार्ज सुजीत कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं भानु प्रताप सिंह, आश्रिता हुरहुरिया, अस्थिर तारा, साक्षी कुमारी, अबीरा एक्का, रूबी तिर्की, पूनम कुमारी एवं दीपिका कुमारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!