लातेहार। रविवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के सानिध्य में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण माननीय उच्च न्यायालय झारखंड के आदेशानुसार किया गया. इसमें न्यायिक एकेडमी, रांची के द्वारा न्यायालय कर्मियों को डिजीटल माध्यम से सुलभ न्यायिक कार्यों को कैसे पूर्ण करें, इसकी जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मि़श्रा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकरी विक्रम आनंद, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकरी कुमारी जीव, प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन आदि उपस्थित थे. बतौर प्रशिक्षक अभय सिंहएंव गणेश शंकर विद्यार्थी ने सुलभ न्यायिक कार्य को डिजिटल के माध्यम करने की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान राजीव कुमार उपाघ्याय, जितेन्द्र कुमार दूबे, शशिभूषण सिंह, मनोज कुमार, निखिल कुमार, मनिष धान, अभिषेेक कुमार, प्रवीण कुमार वर्मा, विजय कुमार, सफिनाज अंसारी, दिपक कुमार सिंह एवं अन्य न्यायालय कर्मी उपस्थित थे.