लातेहार।सदर प्रखंड के कुलगड़ा गांव में इस वर्ष 81वें वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक में पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया. पुनर्गठित समिति में सर्वसम्मति से पवन कुमार को अध्यक्ष तथा संजय प्रसाद भगत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजय कुमार साहू, मुरली सिंह, राकेश कुमार, रमेश भुइयां, प्रयाग गंजू, आनंद सिंह एवं सुनील भगत को सौंपी गई. सचिव मंडल में विनोद सिंह, विलास यादव, राजदेव प्रसाद, सीताराम सिंह, रोशन कुमार, संजू भुइयां, दिलीप उरांव एवं राजेश भगत को शामिल किया गया. अजय कुमार सिंह को महासचिव तथा नंदलाल कुमार प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजेश प्रसाद भगत को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई. समिति के सदस्य के रूप में मिथुन साहू, रविंद्र साहू, गुड्डू भुइयां, त्रिभुवन भुइयां, राजेश्वर यादव सहित कई लोगों को शामिल किया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा.