लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर पतकी जंगल के पास घायल अवस्था में एक मोटरसाइकिल सवार पाया गया. उसकी पहचान आशीष कुमार पासवान के रूप में की गयी है. उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घायल को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही रास्ते मे उसकी मौत हो गयी. आशीष कुमार पासवान सदर थाना क्षेत्र के परसही ग्राम निवासी श्याम किशोर पासवान का पुत्र था. प्राथमिक इलाज कर रहे डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि घायल अवस्था मे उसे सदर अस्पताल में लाया गया था. प्राथमिक इलाज के बाद रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया था. उन्होने बताया कि जख्म देखने से प्रतीत होता है कि किसी नुकीले हथियार से उसे चोट लगी थी. इस संबंध में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.