WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीह

निर्माण कार्य में अनियमितता की खबर छापने पर पत्रकार को मिली धमकी, पत्रकारो ने खोला मोर्चा

थानेदार को आवेदन सौंप कर संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की

लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद कुछ पत्रकार निर्माण स्‍थल पहुंचे और कार्य में अनियमितता की खबरें प्रकाशित की. खबर प्रकाशित होने के बाद निर्माण कार्य के संवेदक के द्वारा इन पत्रकारों को कथित रूप से धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. इसे ले कर रविवार को बरवाडीह प्रखंड के पत्रकारो ने थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंप कर उक्‍त निर्माण कार्य के संवेदक पर धमकी देने एवं अभद्र व्‍यवहार करने के आरोप मे कार्रवाई करने की मांग की है. घटना को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों में रोष व्याप्त है. बताया जाता है कि निर्माण कार्य में अनियमितता की खबर प्रकाशित होने के बाद पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने सांसद प्रतिनिधि के मोबाइल पर फोन कर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और धमकी दी गयी.  पत्रकारों ने साक्ष्‍य के रूप में पेटी कॉन्ट्रैक्टर द्वारा कही गई पूरी  रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है. पत्रकारों ने बरवाडीह थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर वरीय पत्रकार संजय कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, तस्लीम खान, शशि शेखर, मयंक विश्वकर्मा, सूरज कुमार, रवि गुप्ता, प्रमोद कुमार ठाकुर, अख्तर अंसारी, अकरम अंसारी, संतोष कुमार सिंह, सुमित कुमार, पंकज गिरी समेत अन्‍य कई पत्रकार मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!