झारखंड
पीएम श्री के अन्नया विज्ञान व राहिल खान वाणिज्य संकाय में जिला मुख्यालय में टॉपर बने
लातेहार। सीबीएसई की 12 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 13 मई को जारी कर दिया गया है. जारी परिणाम में शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की अन्नया कुमारी ने विज्ञान संकाय में विद्यालय टॉप किया है. अन्नया ने सर्वाधकि 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं. जबकि प्रियंका ने 87.2 और लाडली कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक ला कर क्रमश दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.



जबकि वाणिज्य संकाय में राहिल खान ने सर्वाधिक 90.6 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर हैं. जबकि गगन कुमार ने 88.6 व सौम्या सिन्हा ने 62.2 अंक ला कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है.






