लातेहार। सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध नगर पंचायत ने सोमवार को कार्रवाई की है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत व राजकुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की गयी. इस क्रम मे कुल 15 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया. शहर के थाना चौक के पूजा जेनरल स्टोर समेंत कई चटनाही चौक एवं बायपास चौक के पास विभिन्न दुकानों में की जांच की गयी. जिन दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया, उन दुकानों से जुुुुुर्माना वसूला गया. नगर प्रबंधकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध जांच आगे भी जारी रहेगी. दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें. जांच अभियान में लेखापाल राहुल कुमार के अलावा कनीय अभियंता एवं फील्ड सुपरवाइजर उपस्थित थे.