latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

वज्रपात में महिला की मौत, तीन अन्य घायल

बालूमाथ (लातेहार)।  थाना क्षेत्र के गणेशपुर व बसिया पंचायत में हुए दो अलग अलग वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. गणेशपुर में हुई वज्रपात की घटना में मृत महिला की पहचान गणेशपुर निवासी सुरेश महतो की पत्नी तेजनी देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है तेजनी देवी अपने टाड़ में मकई की बुआई कर रही थी. अचानक मौसम थोड़ा खराब हुआ और आसमान में बादल छाने लगे. इसी बीच अचानक जोरदार वर्षा के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से तेजनी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजन तत्काल तेजनी देवी को लेकर बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉ अलीशा टोप्पो ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतिका के छोटे छोटे दो बेटा व दो बेटी है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. बालूमाथ पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया गया है. वही वज्रपात की दूसरी घटना बसिया पंचायत के पिंडारकुम अंतर्गत बहेरा गांव में हुई. वज्रपात की इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि सोमवार को हुई बारिश व बज्रपात से खेत में काम कर रहे टिभू यादव व गीता देवी ग्राम बहेरा एवं कैलाश यादव ग्राम कोलपटिया चपेट में आ कर घायल हो गए. परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!