green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया दो विकास योजनाओं उद्घाटन

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार में  बुधवार को 15वें वित्त आयोग योजना मद से दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया. पहली योजना के तहत वार्ड संख्या-02 में बिंदु राम के घर से तिहारा मोड़ करकट सिमाना तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा पहले से बेहतर होगी और लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।इसके अलावा वार्ड नंबर छह के ग्राम डुरुवा में 15वें वित्त योजना मद से बनने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इस भवन के निर्माण से नगर पंचायत क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने कहा कि ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाने में परेशानी होती थी। अब आरोग्य मंदिर भवन बनने से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यहां डॉक्टर एवं नर्स की व्यवस्था रहेगी, जिससे आम लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा।कार्यक्रम में , कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबन्धक जया लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, वार्ड पार्षद सुगंधी देवी,  मनोज गुप्ता, इंद्रदेव उरांव और  मुंद्रिका पासवान के अलावा राजन तिवारी, जितेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक,  मुंद्रिका पासवान मनोज गुप्ता, संदीप कुमार, रवि कुमार, राजकुमार, किशोर उपाध्याय, सुरेश प्रसाद, गौरव दास, पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!