Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

पिकअप वाहन से 12 गौवंशीय पशु बरामद, दो गिरफ्तार

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. बिहार से धनबाद की ओर जा रही एक संदिग्ध पिकअप वाहन से 12 गौवंशीय पशु बरामद किये गये हैं.  स्थानीय खुफिया तंत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन (बीआर-44जीए-बीआर-44जीए-5930) को रोककर तलाशी ली गई. इसमें 12 गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. पुलिस ने मौके से वाहन चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. लेकिन उनके पास पशुओं के कोई वैद्य कागजाता नहीं थे. दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि को धनबाद के एक व्यापारी को बेचने के लिए ले जा रहे थे. पुलिस अब इस मामले में शामिल बड़े गिरोह और तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है. पुलिस ने चालक और उपचालक  मकसूद आलम, पिता रशीद अंसारी, ग्राम-अंसारी मुहल्ला, थाना नोखा, जिला-रोहतास और फैसल आलम,पिता मुमताज़ कुरैशी, ग्राम-शाहपुर, थाना-चैनपुर,जिला पर गैरकानूनी पशु परिवहन एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चंदवा थाना में 92/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दोनो को जेल भेज दिया गया है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!