WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

सुकन्या फाउंडेशन ने गरीब बेटी की शादी के लिए किया सहयोग

लातेहार। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग देने के उद्देश्य से कार्य कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की. हेरहंज प्रखंड के पंचायत सेरंनदाग निवासी अत्यंत गरीब ललन सिंह की पुत्री सुनीता कुमारी की शादी के लिए संस्था की ओर से पांच हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया. यह सहयोग राशि संस्था के जिला प्रभारी फूलदेव कुमार द्वारा सुनीता कुमारी के हाथों में सौंपी गई. इस अवसर पर पूर्व मुखिया जगन्नाथ सिंह सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने संस्था की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2019 से जिले के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण देती आ रही है.प्रशिक्षण के अंतर्गत पापड़ निर्माण, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मशरूम उत्पादन, अबीर निर्माण जैसे कौशल सिखाए जाते हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. मौके पर पूर्व मुखिया जगन्नाथ सिंह, राजेश सिंह, बालेश्वर सिंह, शिवनाथ सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!