latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

शादी समारोह में पत्‍नी ने पी थी शराब, पति ने डांटा तो फांसी लगा ली

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र एक महिला ने फांसी लगा कर आत्‍महत्‍या कर ली. मृतक तीन छोटे छोटे बच्‍चे हैं. मृतका की पहचान सुषांति नागेसिया (30)  पति रंजूवा नगेसिया के रूप में की गयी है. मृतका के पति रंजूवा नगेसिया ने बताया कि गांव में शादी समारोह था, जिसमें उनकी पत्नी गई हुई थी. देर शाम जब वह घर लौटी तो उसने शराब पी रखी थी.  इसे लेकर उन्होंने पत्नी को डांट-फटकार लगाई थी. पति के अनुसार, अगली सुबह वह घर से बाहर सूअरों को खाना देने गया था. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button