Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
चंदवाझारखंड

डीसी को ज्ञापन सौंप कर जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी

लातेहार। जिले के चंदवा निवासी विनय अग्रवाल ने उपायुक्त संदीप कुमार को आवेदन सौंपा है. आवेदन में विनय अग्रवाल, पिता जगतपाल अग्रवाल, ग्राम-चंदवा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में ग्राम कुजरी, थाना चंदवा स्थित जमीन निबंधित केवाला के माध्यम से खरीदी थी.  उक्त जमीन पर उनका कब्जा-दखल है तथा वहां चहारदीवारी का निर्माण भी कराया गया है.  जमीन की मालगुजारी रसीद भी निर्गत होने की बात कही गई है. आवेदन के अनुसार 13 मई को दिन के करीब एक बजे मो. मोफील खान, उनके पुत्र अर्शद खान एवं जावेद खान, ग्राम तिलैयाटांड़, चंदवा निवासी, जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित ने उपायुक्त से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!