लातेहार
बोलेरो और ट्रक में टक्कर, दो लोग घायल, रेफर


इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से बिहार के बक्सर जा रही एक ट्रक से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये. बोलेरो चालक ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रिम्स रेफर कर दिया गया. उक्त ट्रक में भैंस लदे थे. पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है. ट्रक में लोड भैंस के कागजातों की जांच की जा रही है.