Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहारलातेहार

जिला प्रशासन के कार्यों की रवि कुमार डे ने की सराहना

लातेहार। समाजसेवी सह आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर जिला प्रशासन की सराहना की है. उन्होंने दुर्गा पूजा 2026 निर्विघ्‍न संपन्‍न होने पर संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की प्रशंसा की. उन्‍होने कहा क‍ि इन अधिकारियों के कार्यकाल में जिले में विकास, कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.  डे ने कहा कि उपायुक्त संदीप कुमार के नेतृत्व में जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है. विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर दिए जाने से आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से जिले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की कार्यशैली की भी सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

इससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोग पहले की तुलना में अधिक निश्चिंत होकर अपने दैनिक कार्य कर पा रहे हैं. वहीं, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद के प्रयासों की चर्चा करते हुए रवि कुमार डे ने कहा कि विकास योजनाओं की निगरानी और ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रशासन की सक्रियता महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रभावी निगरानी जरूरी है. रवि कुमार डे ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनहित को प्राथमिकता देने से ही प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होगा. उन्होंने जिला प्रशासन से इसी तरह जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बनाए रखने की उम्मीद जताई.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!