green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

लाभार्थियों को रियायत नहीं देने पर बस मालिकों पर होगी कार्रवाई : डीटीओ

लातेहार। उपयुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल की अध्यक्षता में जिले में संचालित मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के बस मालिकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत छात्र- छात्राओं के अलावा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, दृष्टिहीन, एचआईवी मरीज, विधवा पेंशन से आच्छादित महिलाएं तथा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारियों को बस किराये में पूर्ण छूट देने का स्पष्ट प्रावधान है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर से सुगम यातायात सुविधा के माध्यम से जोड़ना है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी भी योग्य लाभार्थी से किराया लिया गया या रियायत देने में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित बस मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि लातेहार जिले में वर्तमान में इस योजना के तहत दो बसें संचालित हैं, जबकि तीन और बसों के संचालन की प्रक्रिया जारी है. इस योजना से छात्रों को स्कूल-कॉलेज, किसानों को बाजार तथा मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिल रही है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!