maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली

लातेहर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल लातेहार से थाना चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डॉ. राजमोहन खलखो, सिविल सर्जन, तथा डॉ. मरसा तोपनो, जिला मलेरिया पदाधिकारी, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेन रोड होते हुए थाना चौक पहुंची, जहां आम लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू रोकथाम की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी कर्मियों को डेंगू से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस की थीम है—“डेंगू नियंत्रण के लिए जनभागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढककर रखें।” कार्यक्रम में जिला वीबीडी सलाहकार, डीपीएम, डीपीसी आयुष्मान भारत, जिला कुष्ठ सलाहकार, पीरामल फाउंडेशन के कर्मी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त संदीप कुमार ने अपने संदेश में कहा कि डेंगू से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टंकी और छत पर रखे बर्तनों को नियमित साफ कर ढककर रखें।उपायुक्त ने अपील की कि बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। समय पर इलाज से डेंगू को गंभीर होने से रोका जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने और डेंगू नियंत्रण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि जनभागीदारी से डेंगू मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!