latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत

महुआडांड़ (लातेहार) महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के ग्राम केनाटोली में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केनाटोली निवासी 35 वर्षीय कुंदन तिग्गा, पिता मिलकुस तिग्गा के रूप में हुई है।

मृतक का फाइल फोटो

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों, विशेषकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन तिग्गा स्कूटी से महुआडांड़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंदन तिग्गा सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की तैयारी में जुट गई।पुलिस मामले की जांच कर फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button