latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
सरस्‍वती विद्या मंदिर

ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रहित का भी विषय है: उत्तम मुखर्जी

लातेहार। शहर के धर्मपुर पथ में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को “ईंधन बचाओ, राष्ट्र बचाओ” विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था. भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा श्रेया गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ के छात्र कृष्णा अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि आज के समय में ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित का विषय है. छात्रों के  समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है.  ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं तथा विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button