latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

रक्‍तदान शिविर 21 को, सहयोग की अपील

महुआडांड़( लातेहार)। उपायुक्‍त, लातेहार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में आगामी 21 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों को पत्र जारी कर सहयोग की अपील की गई है। जारी पत्र में बताया गया है कि उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रमुख, उपप्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधि, मीडिया कर्मियों सहित विभिन्न विभागों से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है।इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है.  उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई है, ताकि महुआडांड़ से अधिक संख्या में रक्त संग्रह किया जा सके.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button