green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबरवाडीह

दिवंगत सीआरपीएफ जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दे कर दी गई अंतिम विदाई

लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड के खुरा ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार के शाम को उनके पैतृक गांव पहुंचा. यहां पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जवान की मौत यूपी के औरैया जिले स्थित न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से हो गई थी. सोमवार को उपेंद्र राम का चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल तबादला हुआ था और वह छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान हादसे का शिकार हो गए. रांची एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट नीरज सोनकर के नेतृत्व में जवान के शव को बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव लाया गया. गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई तथा माहौल गमगीन हो उठा. हजारों नाम आंखों ने उने अंतिम विदाई दी. इस दौरान सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट नीरज सोनकर, इंस्पेक्टर ललन कुमार रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि देने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, मुखिया जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.लातेहार। जिले के बरवाडीह प्रखंड के खुरा ग्राम निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार के शाम को उनके पैतृक गांव पहुंचा. यहां पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दे कर अंतिम विदाई दी गई. जवान की मौत यूपी के औरैया जिले स्थित न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से हो गई थी. सोमवार को उपेंद्र राम का चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल तबादला हुआ था और वह छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान हादसे का शिकार हो गए. रांची एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट नीरज सोनकर के नेतृत्व में जवान के शव को बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव लाया गया. गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई तथा माहौल गमगीन हो उठा. हजारों नाम आंखों ने उने अंतिम विदाई दी. इस दौरान सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट नीरज सोनकर, इंस्पेक्टर ललन कुमार रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि देने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, मुखिया जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!