latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

खरीफ फसल कार्यशाला में सूखे से निपटने की रणनीति पर जोर

लातेहार। प्रखंड सभागार में एक दिवसीय खरीफ फसल कार्यशाला 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा ने की. मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी कार्यशाला में किसानों को संभावित सूखे की स्थिति से निपटने एवं खरीफ फसल की बेहतर तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत रंजन ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून में कम बारिश होने की संभावना जताई गई है. उन्होंने कहा कि अल नीनो के प्रभाव के कारण सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए कृषि विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए समय सबसे महत्वपूर्ण होता है. यदि समय पर बीज, खाद और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं हो तो किसानों की मेहनत बेकार हो जाती है. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सूखे से निपटने की रणनीति तैयार करें और किसानों को राहत पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को किसानों के हित में सेवा भाव से कार्य करने का निर्देश दिया.  उन्होंने कहा कि सभी कृषि कर्मी और पदाधिकारी एक्शन मोड में रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें ताकि किसी भी परिस्थिति में किसानों को नुकसान न उठाना पड़े. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, नवागढ़ मुखिया प्रवेश उरांव, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button