लातेहार। महुआडांड़ थाना परिसर में शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक कुसमी, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) की संयुक्त अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती थाना कुसमी,करौंधा तथा सामरी थाना के प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती थानों में बेहतर समन्वय स्थापित करना करना था. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को ले कर विचार विमर्श किया गया. इसके अलावा सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर जोर दिया गया. नक्सल गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं आवश्यकतानुसार संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अवैध तस्करी व अपराध नियंत्रण के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने की बात कही गयी. इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया.