latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील, प्रशासन अलर्ट

महुआडांड़ (लातेहार)। आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को महुआडांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, समाजसेवी, धार्मिक प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ संतोष बैठा ने कहा कि ईद उल अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है.  सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है. । उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.  थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी तथा खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी. वहीं ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे, मदीना मस्जिद में सुबह 7 बजे तथा गौसिया मस्जिद में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। मौके पर इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद, जिला परिषद सदस्य इस्तेला नगेसिया, जम्मा मस्जिद सदर इमरान खान, मदीना मस्जिद पूर्व सदर सह जेएमएम जिला संगठन सचिव परवेज आलम, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी,पश्चिमी हिन्दू महासभा अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, उपाध्यक्ष विश्वनाथ राम, कमलेश यादव, परवेज आलम, अब्दुल मतीन उर्फ गुड्डू, राशिद अली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button