


उन्होंने कहा कि पूरे मामले से माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी को अवगत कराया जाएगा तथा उच्च अधिकारियों से मिलकर इस समस्या के स्थायी समाधान और व्यापक सुधार की मांग की जाएगी। बिजली विभाग की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि सभी त्रुटियों को जल्द दूर किया जाएगा और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शिविर में बिजली विभाग के सहायक अभियंता बिरसा उरांव, जेई विकास महतो, लाइन मैन लक्ष्मीनारायण, अमीर खान, विधायक प्रतिनिधि इरशाद मुन्ना, प्रदीप ठाकुर, धीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।