latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

महुआडांड़ अनुमंडल के नए एसडीएम सुलेमान मुंडारी ने संभाला पदभार

महुआडांड़ (लातेहार) : महुआडांड़ अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सुलेमान मुंडारी ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। पदभार ग्रहण के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवपदस्थापित एसडीएम सुलेमान मुंडारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों के कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने जनता से प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जेएमएम जिला संगठन सचिव परवेज आलम, पूर्व जिला परिषद इग्नेशिया केरकेट्टा, जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम, परवीन कुजूर, अहिया अंसारी,अमरदीप टोप्पो उपस्थित थे

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button