maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

महुआडांड़ (लातेहार)।लगातार बढ़ रही डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों और महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कमिटी महुआडांड़ ने  हस्ताक्षर अभियान चलाया. यह अभियान मंगलवार शाम पांच बजे से महुआडांड़ पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित किया गया. नेतृत्व मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी ने किया.  अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, जिससे परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। इसका सबसे अधिक असर किसानों, मजदूरों, छात्रों, मध्यमवर्गीय परिवारों तथा छोटे व्यवसायियों पर पड़ रहा है।
नेताओं ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण खेती-किसानी की लागत बढ़ गई है, वहीं आम लोगों का घरेलू बजट भी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कमी कराना तथा आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाना है। साथ ही किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों की रक्षा की मांग भी उठाई गई। अभियान में सैकड़ों की बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर हस्ताक्षर किए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। मौके पर कांग्रेस प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी कांता एक्का, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल, युवा सचिव सद्दाम आलम,जिला कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!