maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

बकरीद को लेकर महुआडांड़ में फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

महुआडांड़ (लातेहार) बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महुआडांड़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुलेमान मुंडरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) पूजा कुमारी के नेतृत्व में महुआडांड़ बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे।फ्लैग मार्च महुआडांड़ थाना परिसर से शुरू होकर शास्त्री चौक, गांधी चौक, डीपाटोली, रामपुर, बिरसा चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की।एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक होता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फ्लैग मार्च में महुआडांड़ थाना के पुलिस जवानों के साथ आईआरबी के जवान भी शामिल रहे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!