Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

मुल्क में अमन ओ चैन की दुआ के साथ अदा की गई ‘ईद-उल-अजहा’ की नमाज

बालूमाथ(लातेहार)।  मुस्लिम धर्मावलंबियों में त्याग और तपस्या का परिचायक पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा पूरे अकीदत व एहतेराम के साथ बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत धाधू, जिलंगा, मुरपा, शेरेगाड़ा, इटके, बारियातु, शिबला, फूलसु, मासियातु, बालू, लेजाग समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई. जहां एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी गई. बालूमाथ स्थित ईदगाह में मौलाना मजहर ने ईद-उल-अजहा की नमाज़ अदा कराई. अपने खुतबे में उन्होंने ईद-उल-अजहा की फजीलत बयान की. उन्होंने बताया कि ईद-उल-अजहा पैगम्बर इब्राहीम के द्वारा अल्लाह की रज़ा के खातिर अपने सबसे महबूब बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान कर देने की तारीखी इम्तिहान के अमल के बाद वजूद में आया महज एक दिन नहीं बल्कि अल्लाह को बेहद पसंद आए इस कुर्बानी को कयामत तक जीवंत कर देने वाली घटनाक्रम का संदेश आज की दुनिया के लिए एक नजीर है. उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का स्पष्ट संदेश अल्लाह को राजी करना है. बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयां को आत्मसात करना है. ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद सामूहिक दुआ कराई गई. जिसमें अपने शहर समेत मुल्क में अमन, शांति, भाईचारगी का गहवारा कायम हो की दुआ की गई. नमाज़ के बाद लोग एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दिया. निर्धारित समय से पहले ही नमाज़ीयों का हुज़ूम ईदगाह में उमड़ पड़ा था. बालूमाथ पुलिस के द्वारा नमाजियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैदी के साथ डटे रहे. नमाजियों की बड़ी संख्या को देखते हुए बालूमाथ स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की दूसरी नमाज अदा की गई. जहां हाफिज मौलाना अताउल्लाह के इमामत में नमाज अदा की गई. बालूमाथ अंजुमन सुब्हानूल मुस्लिमीन, मुस्लिम यूथ कमिटी, ईदगाह कमिटी, मस्जिद कमिटी के सदस्य सक्रियता के साथ व्यवस्था में लगे रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!