WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

नौ अगस्त को आदिवासी महोत्सव पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

लातेहार। आगामी नौ अगस्त को आदिवासी महोत्सव 2026 मनाया जायेगा. इसकी तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नौ अगस्त को टाउन हॉल, लातेहार में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग समय से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें. उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा आदि की समुचित तैयारी का निर्देश दिया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसिद्ध छऊ नृत्य शैली, ट्राइबल फैशन शो तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति, आमंत्रित अतिथियों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम , अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!