लातेहार। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आज 05 अगस्त 2026 को लातेहार जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया.इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लातेहार ने लातेहार प्रखंड के 4 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया वे हैं: 1.मतदान केंद्र संख्या 209 – मध्य विद्यालय लातेहार बाज़ार पूर्वी भाग 2. मतदान केंद्र संख्या 210 – मध्य विद्यालय लातेहार बाज़ार पश्चिम भाग 3. मतदान केंद्र संख्या 223 – उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक पूर्वी भाग 4. मतदान केंद्र संख्या 224 – उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक पश्चिम भाग
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची की विधिवत जाँच की। साथ ही उपस्थित बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची का अधिक से अधिक मतदाताओं तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने/सुधार कराने से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन करें और त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा के अंदर दावा/आपत्ति दर्ज कराएं। मौके पर मेरी मडकी, उप निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मनोज कुमार तिवारी, एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहार तथा अन्य उपस्थित थे.