maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

सेमरी सड़क निर्माण की मांग को ले कर ग्रामीण कल करेंगे प्रदर्शन

केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित पथ निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग
लातेहार।  केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित पथ निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार 29 मई को ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मनरेगा लातेहार पिंटू रजक द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर कार्यक्रम की सूचना दी गई है।
आवेदन में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार उपायुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। सड़क नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों एवं आम लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन लोगों को आवागमन में जोखिम उठाना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखेंगे। पिंटू रजक ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सहयोग देने एवं सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी लातेहार को भी सूचनार्थ भेजी गई है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!