WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

70 सालों से रिचुघुटा के लोग धूल खाने को मजबूर है: पवन कुमार

कोयला साइडिंग के विरोध में ग्रामीणों का बिगुल

नौ जून को पांच हजार लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय घेरने की चेतावनी
लातेहार। सदर प्रखंड की पेशरार, देदरिया एवं भूसूर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों की बैठक रविवार सुबह रिचूघुटा गांव में आयोजित की गई। बैठक में हिंडालको बॉक्साइट साइडिंग एवं डीवीसी कंपनी द्वारा प्रस्तावित नई कोयला साइडिंग परियोजना का जोरदार विरोध किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए पवन कुमार ने कहा कि हिंडालको कंपनी पिछले लगभग 70 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्यरत है, लेकिन आज भी तीनों पंचायतों के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने स्थानीय गांवों और पंचायतों के विकास के लिए अपेक्षित कार्य नहीं किए हैं।
उन्होंने कहा कि डीवीसी कंपनी द्वारा प्रस्तावित कोल साइडिंग परियोजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन जब तक क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक साइडिंग का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नौ जून को एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग पांच हजार ग्रामीण शामिल होंगे। इसके बाद ग्रामीण उपायुक्त को अपनी मांगों से संबंधित आवेदन सौंपेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों को नजर अंदाज करता है, तो आगे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक में सूरज कुमार गुप्ता, उमेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, कारू प्रसाद, बबलू प्रसाद, बसंत सिंह, अरुण कुमार सिंह, राहुल सिंह, राजदेव प्रसाद, राहुल कुमार, श्यामलाल उरांव, बीरबल सिंह, जमुना लोहार, कलदेव गझू, संजय गुप्ता, बसंत प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!