latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

गृहमंत्री के बयान से आदिवासी समाज की भावनायें आहत हुई है: कुजूर

आदिवासी कांग्रेस कमिटी ने गृहमंत्री का पुतला दहन किया

महुआडांड़ (लातेहार)। जिला आदिवासी कांग्रेस कमिटी, लातेहार के अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर के नेतृत्व में रविवार की शाम स्‍थानीय शास्त्री चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले 24 मई को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहकर संबोधित किया गया. इससे आदिवासी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. प्रदर्शनकारियों ने इसे आदिवासी अस्मिता, पहचान, संस्कृति और इतिहास का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया. मौके पर श्री कुजूर ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट पहचान, संस्कृति, परंपराएं और गौरवशाली इतिहास है. आदिवासी समुदाय को वनवासी कहकर संबोधित करना उनकी मूल पहचान को कमजोर करने का प्रयास है. आदिवासी समाज इसे कभी स्‍वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज संविधान प्रदत्त अधिकारों और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति पूरी तरह सजग है तथा अपनी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा. देश के गृह मंत्री जैसे संवैधानिक और जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से आदिवासी समाज को सम्मान देने की अपेक्षा की जाती है. आदिवासी समाज ने देश की एकता, अखंडता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है.  मौके पर कांग्रेस प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी कांता एक्का, चैनपुर उप मुखिया राजेश टोप्पो, पंचायत समिति निर्मला टोप्पो ,मुखिया सुषमा कुजूर, देवकुलिश एक्का, सुनील टोप्पो,  बसंती देवी, प्रदीप बाखला, इग्नेशियूस टोप्पो, पलसीदा टोप्पो, सीबेरियूस मिंज, कैथरीना टोप्पो, मरियम एक्का जीवंती मिंज राजेश ठाकुर सहित सैकड़ो आदिवासी मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button