latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

चटकपुर के बिपुल गुप्ता के आइएएस बनने पर हर्ष का माहौल

महुआडांड (लातेहार)। प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र चटकपुर के होनहार बिपुल गुप्ता के आइएएस बनने पर प्रखंड में हर्ष का माहौल है. बता दें कि बिपुल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 103वीं रैंक हासिल किया है.  इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उनके परिवार, सगे-संबंधियों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. बिपुल गुप्ता की इस असाधारण सफलता की खुशी को साझा करने के लिए उनके चाचा और राजडंडा निवासी लक्ष्मी प्रसाद के द्वारा एक प्रीति भोज का आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्‍या में लोगों ने भाग लिया. लोगों ने कहा कि  संयुक्त रूप से कहा कि लातेहार जैसे सुदूर और पिछड़े क्षेत्र से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाना पूरे महुआडांड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. इससे आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी. लक्ष्‍मी प्रसाद ने कहा कि बिपुल की यह सफलता केवल हमारे परिवार की नहीं, बल्कि पूरे महुआडांड क्षेत्र के स्नेह, सहयोग और बड़ों के आशीर्वाद का परिणाम है. मौके पर संदीप कुमार गुप्ता, पत्रकार बद्री गुप्ता, देवानंद प्रसाद, तनवीर अहमद, रामप्रवेश गूप्ता, राजन साहू, सहजाद आलम, अली राजा, वसीम रिजवी, रूसतम, डीलर संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, प्रभात जायसवाल, आलोक कुमार, राजु कुमार, अर्जुन जायसवाल, पम्मु कुमार, शमशाद, मन्टू कुमार, अजय सोनी, आदि समेत काफी संख्या मे गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button