RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

मुखिया संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थापित एसडीओ से की शिष्टाचार मुलाकात

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सुलेमान मुंडारी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याओं से एसडीओ को अवगत कराया. उन्‍होने पंचायत स्तर पर लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी रखी. एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जनहित के कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की तथा कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी.मौके पर मुखिया संघ के पदाधिकारी एवं प्रखंंड के मुखिया उपस्थित थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!