लातेहार। दुमका के गांधी मैदान में चल रहे अंडर-14 नौ वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप में लातेहार जिला की बालक की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. टीम के खिलाडि़यों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. लातेहार जिला के बालक वॉलीबॉल टीम ने लीग राउंड में दुमका और बोकारो दोनों को हराया. इन लगातार जीत के साथ टीम आधिकारिक तौर पर राज्य चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में पहुंचने पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. प्रशिक्षक सह कोच प्रवीण मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लातेहार जिले की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. सभी खिलाड़ियों ने टीम भावना के साथ खेला है और सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया है.