maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

सवारी वाहन खाई में गिरी, बाल बाल बचा चालक

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र के परेवा गांव की एक सवारी वाहन गुरुवार को पोटमाडीह नदी पुल के आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई. गनीमत रही कि वाहन खाई में गिरने के बाद भी चालक सुरक्षित रहा और एक बड़ा हादसा टल गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन बासरकरचा गांव में आयोजित एक शादी समारोह से यात्रियों को लेकर परेवा गांव लौटी थी.सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद वाहन वापस लौट रही थी.  इसी दौरान पोटमाडीह नदी पुल के आगे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. वाहन मालिक ग्रेस तिग्गा ने बताया कि वाहन को चालक अनिस तिग्गा चला रहे थे. दुर्घटना के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।इस हादसे में वाहन को क्षति पहुंची है.

 

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!